विकासनगर सेक्टर सी में बुधवार देर रात सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर 52 वर्षीय संदीप सिंह ने शराब के नशे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवारजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो जमीन पर पड़े हुए थे।
उन्हें उठाकर ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है।आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सेक्टर सी के सबोली में संदीप सिंह पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते थे। निजी कंपनी में सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर थे।
मृतक के भाई ने बताया कि संदीप बहुत ज्यादा शराब पीने के लती थे। बुधवार की रात करीब दस बजे नशे की हालत में घर पहुंचे और अपने कमरे में चले गए। उन्होंने किसी से बात तक नहीं की। कुछ देर बाद संदीप के कमरे से आवाज आई तो देखा कि उन्होंने कनपटी में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली।









