उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. इसमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, सीतापुर, आजमगढ़ से लेकर अयोध्या और हरदोई तक 200 से ज्यादा पुलिस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं. इसमें पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले शामिल हैं. उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अफसरों के बाद पीपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए हैं. इन तबादलों की पूरी लिस्ट भी सामने आई है.
यूपी में पीपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट
- जितेंद्र कुमार – डीएसपी, मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ से डीएसपी, शाहजहांपुर ट्रांसफर
- अशोक कुमार मिश्रा – डीएसपी, भदोही सहायक सेनानायक से 30वीं वाहिनी PAC गोंडा
- अनिरुद्ध कुमार – डीएसपी, महाराजगंज से डीएसपी, महोबा
- अभिषेक सिंह – डीएसपी, कौशाम्बी से डीएसपी, बलरामपुर
- अजय कुमार श्रोत्रिय – डीएसपी, झांसी से डीएसपी, अमरोहा
- उदय प्रताप सिंह – डीएसपी गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ
- पंकज पंत – डीएसपी शाहजहांपुर से डीएसपी रामपुर तैनाती
- शिव ठाकुर – मंडलाधिकारी मुरादाबाद से डीएसपी सहारनपुर ट्रांसफर
- दीपक कुमार सिंह – मंडलाधिकारी आगरा से डीएसपी शाहजहांपुर
- मनीष यादव – डीएसपी मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी प्रयागराज से सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज
- अमित कुमार पांडेय – डीएसपी PTS जालौन से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट
- अमित कुमार – डीएसपी सोनभद्र से डीएसपी, मिर्जापुर तबादला
- संजीव कुमार शर्मा – सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट से डीएसपी अलीगढ़ भेजा
- महिपाल सिंह – सहायक सेनानायक, 20वीं वाहिनी PAC आजमगढ़ से सहायक सेनानायक 45वीं वाहिनी PAC अलीगढ़









