प्रदेश सरकार ने वन विभाग में तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अधिकांश विभागों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन राज्य कर विभाग के बाद अब वन विभाग को भी अतिरिक्त समय दिया गया है। नए आदेश के अनुसार वन विभाग में तबादले अब 15 जून तक किए जा सकेंगे। इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबित स्थानांतरण मामलों का निस्तारण किया जा सकेगा।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थानांतरण आदेश के लिए अभी एक सप्ताह इंतजार करना पड़ सकता है। स्थानांतरण सूची 10 जून के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है।









