जिला मुख्यालय पर बुधवार को भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का विरोध किया गया। भाजपा की ओर से नेता और कार्यकर्ता मंच पर विरोध करने पहुंचे और आवाज बुलंद की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पीएम के विरोध में आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिन्होंने अजय राय के बयान की निंदा की और कांग्रेस के खिलाफ कड़े शब्दों में अपनी बात रखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अजय राय के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।









