अब प्रयागराज भी बन जाएगा उत्तर प्रदेश का दूसरा ऐसा शहर, जहां डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी. राजधानी लखनऊ के बाद यह बड़ा कदम पर्यावरण के अनुकूल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है. इन अत्याधुनिक ई-बसों का संचालन पहले महाकुंभ के दौरान शुरू किया जाना था, लेकिन रूट निर्धारण और अंडर ब्रिज की कम ऊंचाई के चलते इसे रोक दिया गया था.
प्रयागराज में फिलहाल दो प्रमुख रूट्स तय किए गए हैं, जहां ये ई-बसे चलाई जाएंगी. जिनमें पहला प्रयागराज एयरपोर्ट से सिविल लाइंस बस स्टैंड तक जबकि दूसरा रूट गोविंदपुर से छिवकी रेलवे स्टेशन तक होगा.
दरअसल, पहले योजना थी कि ये बसे रेलवे स्टेशन तक चलाई जाएंगी, लेकिन वहां जगह की कमी और भारी ट्रैफिक के कारण रूट में बदलाव किया गया. नए रूट्स को यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है.









