जागरण संवाददाता, प्रयागराज। साउथ मलाका चौराहा स्थित बिल्डिंग में रहने वाले वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, पुत्री मनीषा व पुत्र अभिषेक की हत्या करने वाला कातिल सनी गुप्ता बेखौफ था। रविवार शाम को घटना को अंजाम देने के बाद वह बिल्डिंग से बाहर नहीं निकला।
लाशों को ठिकाने लगाने के साथ ही वह आभूषण आदि समेटता रहा। साक्ष्यों को मिटाता रहा। सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे वह घर पहुंचा और घरवालों को कई कहानी बताकर गुमराह किया।









