ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्य समूह (कल्चरल वर्किंग ग्रुप-सीडब्ल्यूजी) की महत्वपूर्ण बैठक होटल ताज में चार व पांच जून को होने जा रही है। इसमें भारत समेत ब्रिक्स से जुड़े 11 देशों के 30 से अधिक डेलीगेट्स शामिल होंगे। बुधवार को बहुत से प्रतिनिधि शामिल होने के लिए काशी पहुंचे।
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचने से लेकर होटल ताज तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। काशी की परंपरागत स्वागत से ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि अभिभूत दिखे।
ब्रिक्स प्रतिनिधियों का सुबह 11 बजे से आने का सिलसिला शुरू हो गया। ब्रिक्स देशों के तीन प्रतिनिधि दोपहर साढ़े 11 बजे इंडिगो के विमान से दिल्ली से बाबतपुर पहुंचे। इसमें चीन के दो और ब्राजील के एक प्रतिनिधि शामिल रहे। छह प्रतिनिधि दोपहर तीन बजे एयरपोर्ट पहुंचे। इसमें दो सदस्य यूएई के और एक सदस्य दक्षिण अफ्रीका के रहे।









