राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में पांच-छह जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सुश्रुताकान-2026 आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रोक्टोलाजी (एनोरेक्टल रोग) की शल्य चिकित्सा पर विशेष कार्यशाला एवं सतत चिकित्सा शिक्षा सीएमई) का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार किसी राज्य की आयुर्वेदिक महाविद्यालय में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।
राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के स्नातकोत्तर शल्य तंत्र विभाग एवं नीमा सर्जिकल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस सम्मेलन में बवासीर, भगंदर, परिकर्तिका एवं पाइलोनाइडल साइनस जैसी आम एवं जटिल एनोरेक्टल बीमारियों के आधुनिक एवं आयुर्वेदिक शल्य उपचार का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ होंगे।









