ब्रिक्स दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह वैश्विक आबादी का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है। जब पश्चिम एशिया में संघर्ष चल रहा है तो काशी में भारत समेत ब्रिक्स के 11 देश एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं।
काशी से निकला एक संदेश खाड़ी देशों ही नहीं पूरी दुनिया तक जाएगा। यह संदेश ब्रिक्स देशों की संस्कृति कार्य समूह (कल्चरल वर्किंग ग्रुप-सीडब्ल्यूजी) की काशी में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक से निकलेगा। बैठक का गुरुवार की सुबह ताज होटल में शुरुआत हुई। इस बैठक में ब्रिक्स के कल्चरल वर्किंग ग्रुप में एआइ, जलवायु परिवर्तन, चोरी हुई सांस्कृतिक धराहरों की वापसी पर मंथन के साथ सांस्कृतिक आदान प्रदान की साझा रणनीति पर चर्चा शुरू हो गई।









